फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चिटाने वाली माता रानी के सप्तमी मेले में उमड़े श्रद्धालु

Fri, 11 Oct 2024 06:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शारदीय नवरात्र महोत्सव पर कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में सिद्धपीठ श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर समिति की ओर से सप्तमी के मेले का आयोजन किया गया। मेले में माता रानी के दर्शन के लिए हरियाणा भर के अलावा दिल्ली से भी श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। भक्ताें ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

इससे पहले श्रद्धालु प्रात: काल 4 बजे माता रानी को रथ पर मंदिर में भवन से बैंड-बाजों व ढोल नगाड़ों के साथ कामी रोड स्थित रामलीला मैदान लेकर पहुंचे। यहां माता रानी की महाआरती के साथ मेले का शुभारंभ किया गया। पूजा-अर्चना कर व प्रसाद का भोग लगाकर माता से आशीर्वाद लिया। पंडित अमित शौनक ने बताया कि वर्षों से छठ की कढ़ाई करने के बाद रामलीला मैदान में सप्तमी का मेला लगाया जाता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। मां चिटाने वाली के पूजन व दर्शन मात्र से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। 11 अक्तूबर को सुबह 10 बजे माता रानी रामलीला ग्राउंड से रथ पर सवार होकर मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। कार्यक्रम में प्रधान महेश गोयल, अजय कुच्छल, अशोक कुमार, तरुण गोयल, कैलाश कुच्छल, दीपक गोयल, प्रदीप कुमार, नरेश गोयल, अनिल कुच्छल, मनीष कुच्छल, सुधीर कुमार, वेद कुच्छल, देवेंद्र कुच्छल, अमित शर्मा व शुभम गोयल मौजूद रहे।
मेले में पूजा-अर्चना के बाद जागरण से किया महामाई का गुणगान
सोनीपत। गांव चिटाना स्थित सिद्धपीठ माता मंदिर में समस्त ग्रामीणों की ओर से चल रहे 12 दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के आठवें दिन मेला महोत्सव, सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। दिनभर माता रानी की पूजा-अर्चना के पश्चात रात को जागरण का आयोजन कर श्रद्धालुओं ने महामाई का गुणगान किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धालुओं ने सामूहिक हवन में आहुति डालकर की। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। ट्रस्ट के प्रधान अनिल कुहाड़ ने बताया कि मंदिर परिसर में 11 अक्तूबर को अष्टमी का मेला लगाया जाएगा। कार्यक्रम में बिजेंद्र लाकड़ा, संतराम भारद्वाज, देवेंद्र लाकड़ा, जितेंद्र सोलंकी, हरबीर, राजेंद्र बल्हारा, नरेंद्र वर्मा, रामफल, देवेंद्र, नरेंद्र, सुरजीत, अमरजीत व रणधीर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें