फोटो 19: सोनीपत के गांव बड़ी स्थित काली माता मंदिर में ज्योत प्रचंड करते मुख्यातिथि महंत मुख्त्
गन्नौर। गांव बड़ी के पास जीटी रोड स्थित काली माता मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर्व पर माता की चौकी आयोजन हुआ। चौकी की ज्योत प्रचंड मुख्यातिथि महंत मुख्त्यारपुरी महाराज व मंदिर के महंत मंशा पुरी महाराज ने संयुक्त रूप से की। इसके उपरांत चैन सिंह चंचल जागरण पार्टी ने मां भगवती का गुणगान किया। जागरण पार्टी ने अपने भजनों के माध्यम से भक्तों को झूमने को मजबूर कर दिया। इस दौरान मनमोहक झांकियां भी निकाली गई। नवमी के अवसर पर भंडारा लगाया गया। महंत मंशापुरी महाराज ने भंडारे की शुरूआत में कन्या पूजन कर की। इसके उपरांत हजारों श्रद्धालुओं ने आपसी भाईचारा दिखाते हुए प्रसाद ग्रहण किया।