फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहरी क्षेत्र में बढ़ेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

Wed, 17 Jan 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत लघु सचिवालय परिसर स्थित कैंप कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त डॉ. मनोज कु
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की शहर शहर क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी। ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन

विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद के प्रदेश संयोजक डॉ. अमित अग्रवाल ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उपायुक्त ने कैंप कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के कार्यक्रम निर्धारित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों में वृद्धि करेंगे, ताकि शहरी क्षेत्र में कोई भी स्थान छूटे नहीं। नगर के लोगों को उनके घर द्वार पर ही लाभ दिया जा रहा है। खासतौर पर उन लोगों पर फोकस किया जा रहा है जिन्हें योजनाओं की पूर्ण जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में शीघ्र ही संकल्प यात्रा के कार्यक्रम संपन्न होने जा रहे हैं, जिसके बाद पूरा फोकस शहरी क्षेत्र पर रहेगा। इसमें शहरी क्षेत्र को कवर किया जाएगा। संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों की मांग बढ़ रही है, जिसे देखते हुए शहरों में इन कार्यक्रमों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। इस दौरान नगर निगम के आयुक्त विश्राम कुमार मीणा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. सुशील मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें