फोटो 40- सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में श्रीराम कथा के उपरांत आरती क
सोनीपत। सेक्टर-14 स्थित माता चिंतपूर्णी भवन सभा की ओर से मंदिर परिसर में चल रही 9 दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा महोत्सव का पांचवा दिन रहा। मुख्यातिथि मंदिर समिति के संरक्षक गुलशन रजवाड़ा, राकेश अग्रवाल, पार्षद बबीता कौशिक रहे। वृंदावन से कथाव्यास राम बिहारी उपासक आचार्य सौरभ महाराज ने श्रीराम-लक्ष्मण वनागमन, खर-दूषण, ताड़का वध, विश्वामित्र के साथ श्रीराम-लक्ष्मण का जनकपुर प्रस्थान, धनुष भंग, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, श्रीराम-सीता स्वयंवर, अहिल्या उद्धार जैसे प्रसंगों का वर्णन किया। कथा में प्रधान राकेश राणा, त्रिभुवन कौशिक, गुलशन तनेजा, महेंद्र मंगला, राजकुमार, हरदीप राणा, आरबी गोयल, रविंद्र जग्गा, पंडित मोहन श्याम पाराशर मौजूद रहे।