सोनीपत। रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार उपायुक्त निजी सहायक शशांक शर्मा की सोमवार को कोर्ट में पेशी हुई। एंटी करप्शन ब्यूरो ने मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए कोर्ट में आरोपी आरोपी शशांक रिमांड पर लेने की अर्जी की। जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उसे एक दिन की रिमांड पर दिया है। सोमवार को आरोपी शशांक शर्मा को प्रोडक्शन वारंट के तहत सोनीपत की नरेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट में एसीपी की ओर से आरोपी को रिमांड पर लेने की मांग की गई। दलीलों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी शशांक को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिया है। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए रोहतक ले जाया गया। पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। खातों की जांच की गई तो पता चला कि शशांक के खातों से 55 लाख के लेनदेन हुआ है। उसके अलावा दो और कर्मियों को एसीबी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। संवाद