फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डिपो होल्डर ने डिपो पर राशन कम आने को लेकर सरकार से की समाधान की मांग

Tue, 12 Dec 2023 11:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर खाद्य आपूर्ति कार्यालय में पहुंचे गन्नौर राशन डिपो होल्डर। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय में राशन डिपो धारक संगठन के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को हुई। इसमें डिपो धारकों ने हर माह राशन समय पर ना आने और पूरा राशन न मिलने पर विरोध जताया। राशन डिपो संगठन के प्रधान सरफराज बेगा ने विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर सरकार के सामने उनकी समस्या रखते हुए समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन

सरफराज ने कहा कि राशन में सरकार की ओर से 23 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है जिससे सभी लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जो लोग राशन लेने से वंचित रह जाते हैं। वह उन पर राशन वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए झगड़ा करते हैं। इससे डिपो होल्डर को परेशानी हो रही है। कहा कि सरकार पहले आओ और पहले पाओ के हिसाब से राशन बंटवाना चाहती है तो उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए। राशन पूरा भेजने या लोगों को मिल रहे राशन में कुछ कटौती करने की मांग की जिससे सभी को राशन बंट सके। इस मौके पर नरेंद्र शेखपुरा, सतबीर हसनपुर, पालेराम, हरभगवान, प्रेम, गजेंद्र, अलादीन, जोगिंद्र पुरखास, हेमंत मिमारपुर, सतनारायण बजाना, देवेंद्र एमपी माजरा, नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें