फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आवाज को संसद व सड़क किसी जगह नहीं उठाने देती सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
सोनीपत में ग्रामीणों के साथ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा । - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वह लगातार किसानों की मांगों को संसद में उठाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सरकार किसानों की आवाज को संसद व सड़क किसी भी जगह नहीं उठाने दे रही है। सरकार पहले किसानों की मांगों को मानने से इंकार कर रही है और दूसरी तरफ किसानों से बातचीत करने की बात कह रही है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा रविवार को कुमासपुर गांव में पत्रकार पुरुषोत्तम शर्मा के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। यहां दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश कई दशक पीछे चला गया है। मंदी, महंगाई, महामारी से करोड़ों लोग गरीबी के कुचक्र में फंस गए हैं, करोड़ों नौकरियां जा चुकी हैं। बेरोजगारी युवाओं का भविष्य लील रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें