फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विद्यार्थी से दुर्व्यवहार किया तो होगी विभागीय कार्रवाई

Thu, 02 Oct 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पानीपत के एक निजी स्कूल में कक्षा दूसरी के छात्र की पिटाई कर उल्टा लटकाने के मामले के बाद अब जिला शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी राजकीय विद्यालयों के साथ निजी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियाें के साथ किसी परिस्थिति में दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाले स्कूल पर विभाग के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि राजकीय विद्यालयों के साथ निजी स्कूलों में भी विद्यार्थियाें से किसी भी परिस्थिति में शारीरिक व मानसिक रूप से दुर्व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन शिक्षकों के व्यवहार पर दृष्टिकोण बनाएं। अगर अधिकारियों के पास कोई शिकायत आती है तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें