सोनीपत। शहर में डेंगू का एक मरीज मिला। इसके साथ ही मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विभाग की तरफ से संदिग्ध स्थानों पर फॉगिंग करवाई जा रही है। जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए 166 टीमें फील्ड में काम कर रही हैं। संवाद