फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मिल में गन्ना पेराई शुरू न होने पर किसानों का प्रदर्शन

Wed, 06 Dec 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत के गोहाना के पास आहुलाना चीनी मिल में किसानों को समझाते प्रबंधक निदेशक एवं एसडी
विज्ञापन
गोहाना। गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में पेराई का कार्य शुरू नहीं होने पर मंगलवार दोपहर किसान चीनी मिल में एकत्रित होकर गेट पर ताला लगाने की चेतावनी दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम एवं प्रबंध निदेशक आशीष कुमार ने किसानों को समझाकर शांत किया और जल्द गन्ने की पेराई शुरू करवाने का आश्वासन दिया। किसानों की चेतावनी के बाद मंगलवार शाम को पेराई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

चीनी मिल में 30 नवंबर को पेराई सत्र की शुरुआत की गई थी। मिल में गन्ना बहुत कम आने से पेराई शुरू नहीं हो पाई और बॉयलर की मरम्मत का कार्य भी पूरा नहीं हुआ था। पेराई का कार्य शुरू नहीं होने पर किसानों में रोष है। वह मंगलवार को मिल पहुंचे तो चीनी मिल के एमडी आशीष कुमार और अन्य अधिकारी उनके बीच पहुंच गए। उन्होंने किसानों को जल्द ही गन्ने की पेराई शुरू कराने का आश्वासन दिया। शाम के समय मिल में गन्ना पेराई शुरू होने पर किसानों ने राहत की सांस ली।
चीनी मिल में गन्ने की पेराई शुरू कर दी गई है। मिल में गन्ने की उपलब्धता के लिए किसानों को पर्चियां भी बांट दी गई हैं। मिल को नियमित रूप से चलाया जाएगा। अब किसानों को दिक्कत नहीं होगी। -आशीष वशिष्ठ, प्रबंध निदेशक, चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल आहुलाना।

फोटो 17- सोनीपत के गोहाना के पास आहुलाना चीनी मिल में किसानों को समझाते प्रबंधक निदेशक एवं एसडी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें