फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुकानदार से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी

Sat, 19 Oct 2024 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव मुंडलाना निवासी अंकित ने बताया कि वह गोहाना में फव्वारा चौक स्थित मोहित टावर बिल्डिंग के प्रथम तल पर हेल्थ सप्लीमेंट की दुकान चलाते हैं। वीरवार शाम 6 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शाम 6:57 बजे पर एक मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि कल तक पांच लाख रुपये देने होंगे। रुपये नहीं देने पर दुकान पर गोली चलाने और उन्हें बच कर रहने की धमकी दी गई। पीड़ित ने अब इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। वहीं इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, प्रभारी, थाना सदर का कहना है कि पीड़ित अंकित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें