फोटो 28: उपमुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपते स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य त्रिलोक शर्मा। पाठक
गन्नौर। अगवानपुर रेलवे फाटक पर बन रहे अंडरपास का रास्ता राजलू गढ़ी गांव की तरफ भी बनवाने के लिए रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य त्रिलोकचंद उत्तर रेलवे के उपमुख्य अभियंता (निर्माण) से मिले। उन्होंने उप मुख्य अभियंता शिवाली ब्रिज को विधायक देवेंद्र कादियान, ग्राम पंचायत राजलू गढ़ी व ग्राम भोगीपुर की तरफ से हस्ताक्षर युक्त प्रस्ताव सौंपे। प्रस्ताव में बताया गया कि अंडरपास से राजलूगढ़ी रोड पर आने के लिए दो रास्ते बनाए जाएं, जिससे शहर के साथ राजलूगढ़ी व भोगीपुर की तरफ जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिले। दोनों तरफ रास्ता बनाए जाने से सुविधा होने के साथ सुरक्षा भी होगी। इस पर उप मुख्य अभियंता उत्तर रेलवे के पानीपत कार्यालय निर्माण विभाग को मौका निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट उन्हें सौंपने के आदेश दिए हैं। संवाद