फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर वेतन देने की मांग

Tue, 04 Jul 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19- मैकेनिकल वर्कर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता से मिलने ज
विज्ञापन
गोहाना। कर्मचारियों की मांगों को लेकर मैकेनिकल वर्कर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता से मिला।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकारी अभियंता से कौशल विकास निगम के तहत लगे हुए कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर वेतन देने की मांग की। कर्मचारियों का नेतृत्व ब्रांच प्रधान अर्जुन मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि विभागों में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत कर्मचारियों की नियुक्तियां हुई हैं। इन कर्मचारियों के वेतन में काफी विसंगतियां हैं। कर्मचारियों को उनके अनुभव के आधार पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। जबकि नियमानुसार कर्मचारी को उसके अनुभव के आधार पर काम और वेतन दिया जाना है। कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल बीपीएस महिला विवि में कुलपति प्रो. सुदेश से मिले। उन्होंने कुलपति से हटाई गई सफाई कर्मचारी को काम पर वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर रमेश अत्री, सुरेश यादव, दिलावर चहल, जयपाल खोखर, रामनिवास आर्य, दिलावर चहल, कृष्ण, जोगिंदर शर्मा मौजूद रहे।

फोटो 19- मैकेनिकल वर्कर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता से मिलने ज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें