फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र का प्रभार दिल्ली एमएसएमई को स्थानांतरित करवाने की उठाई मांग

विज्ञापन
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय को लिखे गए पत्र की प्रति दिखाते एसोसिएशन के सचिव हरप्रीत सि? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गन्नौर। एमएसएमई औद्योगिक वेलफेयर एसोसिएशन ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) से बड़ी औद्योगिक क्षेत्र का प्रभार करनाल के स्थान पर दिल्ली एमएसएमई को स्थानांतरित करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव हरप्रीत सिंह ने कहा कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र एनसीआर का हिस्सा में पड़ता है। ऐसे में बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के लिए करनाल एमएसएमई से फंड जारी करवाने में कठिनाई होती है।
उद्योगपतियों ने बताया कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सडक़ों, पानी की निकासी, सुरक्षा, विद्युत संबंधित समस्याओं की भरमार है। जिन्हें दुरुस्त करवाने में एमएसएमई की ओर से फंड जारी किया जाता है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित सूक्ष्म एवं लघु उद्योग चला रहे उद्योगपतियों को इन समस्याओं से परेशानी न हो। इसके अलावा एमएसएमई की तरफ से उन्हें उद्योग चलाने के लिए विभिन्न तरह की सब्सिडी व ऋण उपलब्ध करवाने वाले योजनाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए उद्योगपतियों को करनाल की तरफ रूख करना पड़ता है। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र एनसीआर में पडने की वजह इन सभी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए काफी समय लग जाता है। इस औद्योगिक क्षेत्र का प्रभार एमएसएमई करनाल में है। उन्होंने कहा कि यदि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र का प्रभार करनाल एमएसएमई बजाय दिल्ली एमएसएमई को सौंप दिया जाए तो उद्योगपतियों को काफी राहत मिलेगी और साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए जारी किए जाने वाले फंड भी जल्द ही जारी होंगे। एसोसिएशन ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के सचिव बीबी स्वैन को पत्र लिख कर एमएसएमई का प्रभार दिल्ली को सौंपे जाने की मांग की है। इस मौके पर उपाध्यक्ष नवीन कौशिक, रामकिशन मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें