फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मीट की दुकानें व रेहड़ियां बंद करवाने की उठाई मांग

Tue, 23 Jul 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अखंड हिंदू स्वाभिमान ट्रस्ट के चेयरमैन मनीष राई ने पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर कावड़ यात्रा के दौरान मीट दुकानें व रेहड़ियां बंद करवाने की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म के अनुसार श्रावण मास का शुभारंभ हो चुका है। जिसमें हरिद्वार से गंगाजल के रूप में कावड़ यात्राएं आएंगी। वर्तमान में कावड़ पद यात्रा हरिद्वार से निकल चुकी है, इसीलिए निवेदन है कि जिले में मीट की दुकानों व रेहड़ियों को जल चढ़ने तक बंद करवाया जाए। इसके अलावा फल, जूस, सब्जियों व अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों व रेहड़ियों पर नाम सहित मोटे अक्षरों में नाम दर्शनी इत्यादि लगवाए जाए। मनीष राई ने ज्ञापन की प्रति उपायुक्त और मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें