सोनीपत। सोनीपत नगर सुधार मंच के चेयरमैन संजय सिंगला, प्रधान सरदार मोहन सिंह मनोचा ने निगम आयुक्त विश्राम मीणा व मेयर निखिल मदान से अपील की कि बारिश का सीजन शुरू होने से पहले सीवर, नालों की सफाई कराई जाए। शहर की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर जाता है। यहां तक लोगों के घर व दुकानों में भी पानी भर जाता है। महासचिव रविंद्र सरोहा ने मांग करते हुए कहा कि नगर निगम की ओर से समय रहते नालों व सीवर की सफाई होनी चाहिए। जिससे लोगों को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिल सके। बारिश की वजह से उनका कोई नुकसान न हो।