फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेबिट कार्ड बदलकर 1.6 लाख रुपये का लगाया चूना

Mon, 13 May 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। फव्वारा चौक यूनियन बैंक के एटीएम बूथ पर युवक ने डेबिट कार्ड बदलकर 1.6 लाख रुपये का चूना लगा दिया। युवक ने अन्य किसी एटीएम बूथ से दो दिन में 80 हजार रुपये नकद निकाले व 80 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीद की है। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौतम नगर निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि वह 9 मई को सुबह 9 बजे फव्वारा चौक पर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकालने आए थे। एटीएम में रुपये निकालने के लिए डेबिट कार्ड डाला। एटीएम में त्रुटि होने की वजह से रुपये निकल नहीं पाए। उसी समय एटीएम बूथ में खड़े युवक ने डेबिट कार्ड लेकर जांच करने की कही और उनके डेबिट कार्ड को बदल लिया गया। जिसके बाद वह घर चले गए। कुछ समय बाद डेबिट कार्ड के माध्यम से 10-10 हजार रुपये कर चार बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए गए और 80 हजार रुपये में ऑनलाइन खरीद की गई। 10 मई को फिर से 10-10 हजार रुपये की चार ट्रांजेक्शन से 40 हजार रुपये डेबिट कार्ड के माध्यम से निकाल लिए गए। इसके बाद पीड़ित ने बैंक में फोन कर डेबिट कार्ड को बंद कराया और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन



वर्जन

पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही युवक का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर मोहन सिंह, शहर थाना प्रभारी, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें