फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डिफाल्टर उपभोक्ता ने बिजली निगम के कर्मी को कॉल कर दी धमकी

Mon, 08 Jan 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां में डिफाल्टर उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काटने पर बिजली कर्मी को कॉल कर धमकी दी गई है। बिजली निगम के कर्मी ने इसकी शिकायत बिजली निगम अधिकारियों को दी। बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बिजली निगम के एसडीओ सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि कनिष्ठ अभियंता वजीर सिंह ने उन्हें जानकारी दी थी कि वह अधिकारियों के आदेश पर 20 दिसंबर, 2023 को डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काटने के लिए गांव खानपुर कलां में गए थे। जब मीटर उतारने के लिए पुलिस सहायता भी ली गई थी। बिजली कर्मी हिमांशु व आनंद सिंह 1,17,723 रुपये बिजली निगम के बकाया होने पर एक ग्रामीण का मीटर उतार लिया था। कर्मियों ने बकाया बिजली बिल का भुगतान करने को कहा था। उसके बाद ग्रामीण ने बिजली कर्मी आनंद को कॉल कर धमकी दी कि मीटर उतारने के परिणाम भुगतने को तैयार रहना। धमकी दी गई कि अगर बिजली मीटर वापस नहीं लगाया तो अंजाम गलत होगा । जिसके बाद बिजली कर्मियों ने बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना दी। अब बिजली निगम के एसडीओ ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें