फोटो 03- सोनीपत के जाहरी रोड स्थित साउथ प्वाइंट डिग्री कॉलेज में समूह के अध्यक्ष दिलबाग सिंह खत
सोनीपत। राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर लौटे पहलवान दीपक का जाहरी मोड़ स्थित साउथ प्वाइंट डिग्री कॉलेज में स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता दिल्ली एमेच्योर रेसलिंग एसोसिएशन की तरफ से 23 से 24 नवंबर तक दिल्ली के जसौला में आयोजित की गई थी। इसमें दीपक ने बेहतर प्रदर्शन किया। समूह के अध्यक्ष दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि दीपक महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा स्नातक (बीपीएड) के प्रथम वर्ष में पढ़ते हैं। दीपक ने फ्रीस्टाइल वर्ग के 61 किलो भार वर्ग में प्रतिभागिता की थी। इसमें दीपक ने कांस्य पदक जीता था। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले भी अगस्त में हुई प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर चुके हैं। पहलवान को कांस्य पदक जीतने पर समूह के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खत्री, निदेशक डॉ. ममता सचदेवा व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भावना कालरा ने बधाई दी।