फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेल नर्सरियों की घटी संख्या, तैयारी होगी प्रभवित

Fri, 25 Oct 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में सरकारी खेल नर्सरियों की संख्या कम हो गई है। इसके चलते खेल नर्सरियों में अपनी प्रतिभा को तराश रहे खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित हो सकती है। प्रशिक्षकों के न होने की वजह से तीन खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों का अभ्यास बंद हो गया है। जिले में कुल 32 सरकारी खेल नर्सरियां थी, अब इनकी संख्या 29 रह गई हैं।
विज्ञापन


जिले में तीन सरकारी खेल नर्सरियां बंद हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुश्ती की कुल 28 खेल नर्सरियां थीं। इनमें से दो खेल नर्सरियां अब बंद हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि गांव बली ब्राह्मण व खरखौदा स्थित कुश्ती की खेल नर्सरी और गांव खानपुर कलां स्थित क्रिकेट नर्सरी बंद हो गई है।
नर्सरियों में खिलाड़ियों को अभ्यास कराने वाले प्रशिक्षकों के तबादले होने से नर्सरियां बंद हुई हैं। प्रशिक्षक नरेंद्र अब रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में नियुक्त हो गए हैं। वहीं देवेंद्र दहिया व मनोज कुमार के जिला खेल अधिकारी पदोन्नत होने से उनकी नर्सरियां भी बंद हो गई हैं। जिले में अब भी कुश्ती की सबसे ज्यादा 26 खेल नर्सरियां हैं।
विज्ञापन


जिले में हैं 109 खेल नर्सरियां
-खेल विभाग की तरफ से 15 जून को जिले में खेल नर्सरियां शुरू की गई थी। खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की तरफ से 8 से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये व 15 से 19 आयु वर्ग को 2000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। जिले में 109 नर्सरियां हैं, जिनमें 29 सरकारी व 80 निजी खेल नर्सरियां हैं। यह खेल नर्सरियां 15 जून से जिले से शुरू कर दी गई थी। नर्सरियों में खिलाड़ियों को सुबह शाम अभ्यास कराया जाता है। प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें