फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जानलेवा होने लगा डेंगू बुखार, सोनीपत के मरीज ने दिल्ली में तोड़ा दम

Sat, 01 Oct 2022 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के जीवन नगर के रहने वाले धीरज (39) पुत्र रामदास को 28 सितंबर को भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार के साथ ही उल्टी-दस्त व शरीर में पानी की कमी की समस्या थी। उसके चलते परिजनों ने उन्हें दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
सोनीपत में डेंगू से पहली मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू बुखार से सोनीपत में पहली मौत हुई है। जीवन नगर के व्यक्ति ने दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिले में अब तक डेंगू के 34 मरीज मिल चुके हैं। इनमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के हैं। गांवों में डेंगू लगातार बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


सोनीपत के जीवन नगर के रहने वाले धीरज (39) पुत्र रामदास को 28 सितंबर को भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार के साथ ही उल्टी-दस्त व शरीर में पानी की कमी की समस्या थी। उसके चलते परिजनों ने उन्हें दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उनके डेंगू जांच के लिए रक्त के नमूने लिए गए थे। उसके बाद हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें 29 सितंबर को सुबह दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में ले गए। जहां पर उपचार के दौरान 30 सितंबर को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को सोनीपत लेकर आने के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें