राई। केजीपी पर मनौली के पास गाड़ी में पंचर होने के बाद नीचे उतरे युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। यूपी के जिला शाहजहांपुर के गांव सिसेमा सिधौली निवासी अक्षय ने बताया कि वह बोलेरो पिकअप गाड़ी पर चालक है। वह नोएडा से अपने दोस्त शाहजहांपुर के अजीजपुर नागमा निवासी प्रमोद कुमार (26) के साथ करनाल जा रहे थे। मनौली के पास केजीपी पर उनकी गाड़ी में पंचर हो गया। प्रमोद नीचे उतरकर देखने लगा तो किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फंदे पर लटका मिला युवक का शव
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में युवक का शव कमरे में फंदे लटका मिला है। रविंद्र (34) निजी कंपनी में काम करते थे। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से परेशान चल रहे थे। उनका शव अब पंखे पर केबल के तार से लटका मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।