मुरथल। नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल स्थित एक ढाबे के सामने गाली-गलौज कर रहे युवकों को टोकना एक युवक को भारी पड़ गया। उन्होंने युवक पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग एकत्रित हुए तो हमलावर भाग गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने युवक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-15 निवासी आशु ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त प्रवीन के साथ मुरथल गया था। जब वह एक ढाबे के पास बीड़ी-सिगरेट के खोखे पर रुके तो वहां कुछ लोग आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने उनको गाली देने से मना किया तो वह भिड़ गए। उनमें से एक युवक ने उसके साथ ही हाथापाई करनी शुरू कर दी। बाद में उनके दोस्तों ने भी हमला कर दिया और लोहे के हथियार से वार करके उनको घायल कर दिया। एक युवक ने पंच नुमा हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया। उसके दोस्त प्रवीन उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से परिजन निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने घायल आशु के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद