फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क किनारे मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, एक दिन पहले से थे लापता

विज्ञापन
गजेंद्र त्यागी। फाइल फोटो - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
देवडू रोड स्थित कार्यालय से ई-रिक्शा में सवार होकर निकले प्रॉपर्टी डीलर का शव रोहतक रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र के एक प्लॉट में मिला है। वह एक दिन पहले कार्यालय से निकलने के बाद अचानक लापता हो गए थे। शव को देखकर लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। हालांकि मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने सेक्टर-27 थाना में उनकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव टिकौला निवासी गजेंद्र त्यागी (64) प्रॉपर्टी डीलर थे। वह न्यू चिंतपूर्णी कॉलोनी में रहते थे। देवडू रोड पर शिवम प्रॉपर्टीज के नाम से उनका कार्यालय है। उनके बेटे शिवम त्यागी ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता बुधवार दोपहर को कार्यालय से ई-रिक्शा से निकले थे। उसके बाद से लापता हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी बीच वीरवार दोपहर को सिटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव रोहतक रोड औद्योगिक क्षेत्र के पास खाली प्लॉट में पड़ा है। जिस पर एसीपी वीरेंद्र कुमार व थाना प्रभारी नीरज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में शव की पहचान प्रॉपर्टी डीलर गजेंद्र त्यागी के रूप में हुई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उनके भाई राजेंद्र ने कहा भाई को किसी ने कॉल करके बुलाया था। पुलिस को मामले की जांच कर सच्चाई का पता करना चाहिए। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी। गजेंद्र के पास एक बेटा व तीन बेटी हैं।
पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया
प्रॉपर्टी डीलर का शव वीरवार दोपहर बाद बरामद हुआ। वह बुधवार दोपहर को निकले थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। एसएफल की टीम को बुलाकर जांच करवाई गई।
मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। मुंह से झाग निकला हुआ था। इस संबंध में सेक्टर-27 थाना में केस दर्ज है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा। -वीरेंद्र कुमार, एसीपी सोनीपत

रोहतक रोड पर सड़क किनारे खाली प्लॉट में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस व पहुंचे परिजन। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें