फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 29 Nov 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। गांव राणा खेड़ी में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि वह जब मौके पर पहुंचे तो शव को फंदे से उतार रखा था। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी और शव को नागरिक अस्पताल ले गए। मृतका के पिता के बयान कलमबद्ध कर बुटाना चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मायके पक्ष को सौंप दिया। परिजन शव का कैथल के गुहला चीका लेकर गए हैं।
विज्ञापन

कैथल के गुहला चीका निवासी ईश्वर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ममता की शादी लगभग 11 साल पहले गांव राणा खेड़ी निवासी मोनू के साथ की थी। दूसरी बेटी पूजा की शादी मोनू के भाई सोनू से की थी। उसकी बेटी ममता को उसका पति व उनके परिजन परेशान करते थे। पति-पत्नी में कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। सोमवार शाम को उन्हें सूचना मिली कि ममता ने फंदा लगाकर जान दे दी है। वह और उसके परिवार के लोग जब गांव राणा खेड़ी पहुंचे तो ममता के शव को फंदे से उतारा जा चुका था। ईश्वर सिंह का कहना है कि उन्हें संदेह है कि उनकी बेटी की पिटाई कर उसे फंदे पर लटकाया गया है। ममता की चार बेटियां हैं। ईश्वर सिंह के अनुसार मोनू उसकी दूसरी बेटी पूजा से भी झगड़ा करता है, जिस कारण वह तीन माह से मायके में रह रही है। परिजनों ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। जांच अधिकारी नीरज ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें