सोनीपत। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर-एक पर प्याऊ के पास सोमवार को करीब 50-55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत गर्मी के कारण हुई है। हालांकि मौत के असर कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। जीआरपी मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।