खरखौदा। क्षेत्र से होकर गुजरने वाली ड्रेन नंबर आठ में शनिवार को व्यक्ति का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस व्यक्ति का शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। शव क्षत-विक्षप्त होने होने की वजह से पहचान करने में मुश्किल आ सकती है। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। संवाद