सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में खेली जा रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को कड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में एलएनआईपीई, ग्वालियर की टीम ने बीएचयू, वाराणसी की टीम को मात दी। वहीं एक अन्य मुकाबले में जैन विश्वविद्यालय, बंगलूरू ने एलपीयू, फगवाड़ा की टीम को हराया। इसी प्रकार से जीएनडीयू, अमृतसर ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को पराजित किया।
प्रतियोगिता के आयोजक सचिव एवं विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर से सभी जोन से सर्वश्रेष्ठ 16 टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं। इस दौरान प्रो. सुरेंद्र दहिया, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुखदीप सिंह, प्रो. सुमन सांगवान, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के ऑब्जर्वर प्रो.राकेश मलिक, डाॅ. शंकर, डाॅ. मुकुंद, डाॅ. सत्यपाल, प्रेम सिंह, धर्मबीर दलाल, सतबीर कलकल मौजूद रहे।
यह रहा परिणाम
-एलएनआईपीई, ग्वालियर व बीएचयू, वाराणसी के बीच खेला गया। ग्वालियर की टीम ने वाराणसी की टीम को पराजित किया।
- एसआरएम, चेन्नई व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के बीच खेला गया। चेन्नई की टीम ने वाराणसी को 50-14 के अंतर से पराजित कर दिया।
- जैन विश्वविद्यालय, बंगलूरू व एलपीयू, फगवाड़ा के बीच खेला गया। बंगलूरू की टीम ने फगवाड़ा को 62-41 से पराजित कर दिया।
-एलएनआईपीई, ग्वालियर व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के बीच खेला गया। ग्वालियर की टीम ने कुरुक्षेत्र को 60-55 के अंतर से पराजित कर दिया।
-एसआरएम, चेन्नई व एमजीएम, बीकानेर के बीच खेला गया। चेन्नई की टीम ने बीकानेर को 66-60 से पराजित कर दिया।
- जीएनडीयू, अमृतसर व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के बीच खेला गया। अमृतसर की टीम ने वाराणसी को 65-19 से पराजित कर दिया।
- हिंदुस्तान विश्वविद्यालय, चेन्नई व आईटीएम, ग्वालियर के बीच खेला गया। चेन्नई की टीम ने ग्वालियर को 58-49 के अंतर से हरा दिया।