गोहाना। डीसीपी गोहाना रविंद्र तोमर ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में जिला स्तरीय पुलिस पब्लिक समन्वय सदस्यों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने शहर के अपराध, कानून व्यवस्था व समस्याओं का समाधान बारे चर्चा की। साथ ही शहरवासियों से अपील की है कि वह शहर को अपराध मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। शहर में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखता है या अपराध की योजना की जानकारी मिलती है तो तत्काल पु़लिस को सूचना दें। इस मौके पर विकास जैन, जगबीर जैन, कुलदीप कौशिक व अन्य शहरवासी मौजूद रहे।