सोनीपत। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर उपायुक्त नेहा सिंह ने प्रिंटिंग प्रेस संचालकों व मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वह चुनाव प्रचार सामग्री की छपाई के संबंध में निर्धारित नियमों का पालन करें। पंफ्लेट, पोस्टर, बैनर आदि की छपाई करते समय प्रत्येक मुद्रित सामग्री पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम, पूरा पता और छपाई की कुल संख्या (मुद्रित प्रतियों की संख्या) स्पष्ट रूप से अंकित करें। छपाई से पूर्व सामग्री प्रकाशित कराने वाले व्यक्ति या संस्था से आवश्यक विवरण एवं घोषणापत्र प्राप्त किया गया हो। सभी आदेशों का विधिवत पालन किया जाना चाहिए। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित प्रिंटिंग प्रेस के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद