फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने यमुना की ड्रोन से मैपिंग और गोताखोरों से कराई गहराई की जांच

विज्ञापन
जैनपुर व टिकोला के पास यमुना नदी का निरीक्षण करते डीसी श्यामलाल पूनिया व एसपी जशनदीप सिंह रंधावा? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। डीसी श्यामलाल पूनिया ने बुधवार को गांव जैनपुर व टिकोला के पास यमुना में खनन की जांच की। जहां उन्होंने ड्रोन मैपिंग करवाई, ताकि खनन की सही प्रकार से जांच हो सके। यमुना के अंदर कितनी गहराई तक रेत खनन किया जा रहा है, इसकी जांच करने के लिए विशेष रूप से गोताखोरों की मदद ली गई। गोताखोरों ने यमुना में उतरकर गहराई की पड़ताल की। डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जैनपुर व टिकोला में खनन के लिए जारी निर्देशों का पालन किया जा रहा है या नहीं, इसकी जांच की गई। उनके साथ एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें