सोनीपत। सेक्टर-15 में चोरों ने दिन में एक बंद घर में घुसकर नकदी, आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना का पता उस समय चला जब परिवार निजी कार्य से लौटकर घर पहुंचा। सेक्टर-15 निवासी महेंद्र ने सेक्टर-27 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद परिवार ने अपने स्तर पर सामान की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।