फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सौतेले पिता के बच्चे की मां बनी बेटी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सालभर में कई बार दुष्कर्म करने से किशोरी तीन माह के बेटे की मां बन चुकी है। आरोपी उसकी शादी भी नहीं करने दे रहा है। बेटी ने अब इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उनके जन्म लेने से पहले ही पिता की मौत हो गई थी। इस पर उनके मामा ने उसे गोद ले लिया था। उनकी मां ने करीब नौ साल पहले उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के युवक से शादी कर ली थी। अब आरोपी 35 साल का हो चुका है। बाद में वह अपनी मां के साथ सौतेले पिता के साथ किराये के मकान में रहने लगी। उसने बताया कि एक साल पहले उसके सौतेले पिता ने दिल्ली में उसके साथ गलत काम किया था। उसके बाद वह उन्हें लेकर सोनीपत के सिटी थाना क्षेत्र में आकर रहने लगा। उसके बाद से वह कई बार उसके साथ गलत काम कर चुका है। किशोरी ने बताया कि दुष्कर्म करने की वजह से वह गर्भवती हो गई। इतना ही नहीं उसने तीन माह पहले बेटे को जन्म दिया। अब मां उनकी शादी करने लगी तो सौतेले पिता ने विरोध किया। इस पर उसने पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस ने इस संबंध में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी उषा की टीम ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी उषा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सभी सबूत जुटाए गए हैं। उसका डीएनए टेस्ट भी कराया गया है, ताकि आरोपी को सजा दिलवाने में मदद मिल सके।
किशोरी की मां दिव्यांग है

किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां दिव्यांग है। आरोपी मां के साथ मारपीट करता है। मां ने उसकी शादी करनी चाही तो आरोपी ने उन्हें प्रताड़ित करने लगा। वह अपनी मां के साथ मिलकर बेटे का पालन कर रही है।
विज्ञापन


किशोरी ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसमें मुकदमा दर्ज कर तुरंत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें