फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धूमधाम से मनाया डांडिया धमाल कार्यक्रम

Thu, 10 Oct 2024 05:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विकास नगर स्थित हरियाणा वैदिक स्कूल में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में गरबा डांडिया धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डाॅ. नीलम सांगवान ने मां अम्बे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने डांडिया व गरबा की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ नृत्य का पुरस्कार राशि, प्राची व काफी को दिया गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। सर्वश्रेष्ठ परिधान का खिताब सानिया, माया व यूविका ने जीता। रंगारंग कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुदेश कुमारी, अनु, गीतांजली, मनु रेहान सिंह व अवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें