फोटो : सोनीपत के सेक्टर-8 स्थित जिला कार्यालय में समर्थकों के साथ दलेल डागर को भाजपा में शामिल
सोनीपत। गांव रेवली निवासी दलेल डागर ने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। वह वर्ष 2021 में नगर निगम पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं हालांकि वह हार गए थे। उनके साथ राहुल सैनी, रूपचंद, जयपाल, नारायण, जगबीर, सतीश ठेकेदार, दीपक, सुनील, सौरभ दुरेजा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला भाजपा कार्यालय में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस दौरान विधायक निखिल मैदान, जवाहर सैनी, माईराम कौशिक, सतीश नांदल, पूर्व मंत्री कविता जैन, निवर्तमान मेयर राजीव जैन, जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, बिजेंद्र मलिक भी मौजूद रहे।