फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जुर्माने का भुगतान नहीं करने वाले डेयरी संचालकों पर होगा कोर्ट केस

Sat, 27 Jul 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद के जुर्माना का समय पर भुगतान नहीं करने वाले डेयरी संचालकों को अब अदालत के चक्कर काटने पड़ेंगे। नगर परिषद ने गोहाना के सात डेयरी संचालकों के खिलाफ जल्द अदालत में मुकदमा दर्ज करवाने का निर्णय लिया है। इससे पहले नगर परिषद ने डेयरी संचालकों को जुर्माने भुगतान करने के लिए सात दिन का समय देते हुए नोटिस जारी किया था। अब नप ने इन डेयरी संचालकों पर मुकदमा दर्ज करवाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोहाना में 76 पशु डेयरियां हैं। इनमें से कई डेयरी संचालक नालियों व सीवर में गोबर डाल देते हैं। ऐसे में सीवरेज जाम होने से निकासी व्यवस्था ठप हो जाती है। शहर में बारिश के दौरान पानी सड़कों पर भर जाता है। नप ने डेयरी का गोबर सीवर में बहाने वाले सात डेयरी संचालकों पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना किया था। अब तक डेयरी संचालकों ने जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं किया है, जबकि नगर परिषद की ओर से जुर्माना राशि का भुगतान करने को लेकर नोटिस भी दिया जा चुका है। अब डेयरी संचालकों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाकर जुर्माना राशि वसूल की जाएगी।
शहर में सात डेयरी संचालकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। डेयरी संचालकों ने जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। अब इनके खिलाफ कोर्ट केस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें