फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहिया खाप विनेश फौगाट का स्वर्ण पदक विजेता जैसा करेगी स्वागत : जयपाल दहिया

Sat, 10 Aug 2024 07:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया की अगुवाई में विश्राम गृह में बैठक बुलाई गई। इसमें क्षेत्रवासियों ने कहा कि विनेश फोगाट के साथ जो कुछ भी घटनाक्रम हुआ है वह राजनीति से प्रेरित हो सकता है। ऐसे में इस मामले की तत्काल प्रभाव से जांच की जानी चाहिए। खाप प्रधान जयपाल दहिया ने कहा कि दहिया खाप की तरफ से विनेश फौगाट का ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर लौटने जैसा स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ओलंपिक में विनेश ने उन प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को हराया है जो विश्व विजेता रही है। ऐसी खिलाड़ी को हराना विनेश फोगाट की बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर अतर सिंह, सिकंदर दहिया, संदीप सिसाना, बीरबल दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें