फोटो 05- सोनीपत के लघु सचिवालय में साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उपायुक्त डॉ. मनोज क
सोनीपत। जिले में 5 अक्टूबर को चुनाव के पर्व में बढ़चढ़कर भाग लेने व स्वच्छता के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। प्रशासन की तरफ से स्वीप अभियान के तहत निकाली गई। साइक्लोथॉन रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बुधवार को सुबह छह बजे निकाली गई साइक्लोथॉन रैली में बच्चों, नौजवानों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन ने भाग लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने जिला वासियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। साइक्लोथॉन में सभी ने साइकिल पर सवार होकर लघु सचिवालय से छोटूराम चौक होते हुए शनि मंदिर के सामने से गीता भवन चौक, सुभाष चौक, आईटीआई चौक, महाराणा प्रताप चौक से होते हुए गांधी चौक पर जाकर रैली का समापन किया। यहां नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया गया। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में प्रत्येक वोट की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलवाई और प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राएं व अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।