फोटो 45- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित ओशोधारा नानक धाम आश्रम में कार्यक्रम के दौरान मौजूद साधक। सं
राई। मुरथल रोड स्थित ओशोधारा नानक धाम आश्रम में समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से साधक पहुंचे। छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश ओशोधारा मैत्री संघ के साधकों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ओशोधारा केंद्रीय समन्वयक आचार्य दर्शन ने कार्यक्रम का संचालन किया। समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने कहा कि मन को मना करके ही परमविश्राम हासिल किया जा सकता है, इसलिए धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय। आचार्य चेतन, प्रदीप, कुलदीप, दलशेर, अमित, सुभाष, अमरेश, अनुपम, आलोक, सीमा तिवारी, वंदना, रचना अग्रवाल, सुमन, स्वामी योगेश कटारिया व स्वामी नाथ अजमेर मौजूद रहे।
फोटो 45- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित ओशोधारा नानक धाम आश्रम में कार्यक्रम के दौरान मौजूद साधक। सं