फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पर्याप्त गन्ना नहीं पहुंचने से चीनी मिल में पेराई रही बंद

Tue, 12 Dec 2023 11:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में पर्याप्त गन्ना नहीं पहुंचने से सोमवार को पेराई बंद हो गई है। अधिकारियों के अनुसार पेराई के लिए रोजाना 30 हजार क्विंटल गन्ने की जरूरत है। अब चीनी मिल में रोजाना 20 हजार क्विंटल से भी कम गन्ना पहुंच रहा है।
विज्ञापन

चीनी मिल में गन्ने की पेराई 5 दिसंबर शुरू हो गई थी, लेकिन नियमित रूप से गन्ने की पेराई नहीं हो रही है। अधिकारियों ने किसानों ने एक लाख क्विंटल गन्ने की पर्चियां बांटी हुई हैं, लेकिन गन्ना नहीं पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि उन्हें श्रमिक नहीं मिल रहे हैं और वह गन्ना लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। कम आवक के चलते मिल को धीमी गति से चलाया जा रहा है। मिल में रविवार को 19 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी। मिल धीमी गति से चलने से मिल को नुकसान हो रहा है।



वर्जन
मिल में गन्ने की आवक कम है। गन्ना कम होने के चलते मिल को धीमी गति से चलाया जा रहा है। गन्ना मंगवाने के लिए किसानों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। पर्याप्त गन्ना पहुंचने पर मिल को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाएगा।-मनजीत दहिया, गन्ना प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल, आहुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें