फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: कांटेदार बाड़ लगाने के विवाद में व्यक्ति को मारी गोली, दूसरे पक्ष के युवक पर धारदार हथियार से हमला

Sat, 19 Nov 2022 07:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

दोनों घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने से घायल व्यक्ति पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। गांव हरसाना में प्लॉट के एक तरफ कांटेदार बाड़ लगाने को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
घायल को पीजीआई ले जाते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव हरसाना में प्लॉट के एक तरफ कांटेदार बाड़ लगाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष के व्यक्ति को पेट में गोली मार दी गई। साथ ही दूसरे पक्ष के व्यक्ति के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

विज्ञापन


दोनों घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गोली लगने से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।

गांव हरसाना निवासी शांति देवी ने बताया कि उनका बेटा जयकिशन शनिवार शाम को प्लॉट के एक तरफ कांटेदार बाड़ लगाने गया था। जिससे उनके प्लॉट के रास्ते उनकी गेहूं की फसल में पशु न जा सके। इसी दौरान उनके बेटे का दूसरे पक्ष के युवक संग झगड़ा हो गया। जिसमें दूसरे पक्ष के युवक ने तमंचा लेकर आने के बाद उसके बेटे पर गोली चला दी।
विज्ञापन


गोली उनके बेटे जयकिशन के पेट में लगी है। जिससे वह घायल हो गए। परिवार के सदस्य उसे लेकर तुरंत सामान्य अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से घायल नरेश को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दूसरे पक्ष की तरफ से पहले पक्ष के खिलाफ नरेश के सिर में धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने सामान्य अस्पताल व घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की।

गांव हरसाना कलां में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक सदस्य घायल है। एक पक्ष के सदस्य को पेट में गोली लगी है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर उसके आधार पर ठोस कार्रवाई करेगी। अभी घायलों के बयान दर्ज नहीं हो सके है। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें