फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पीटकर हत्या: पिता को फोन कर कहा- तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया, खेत में मिला शव

Sun, 28 Jun 2026 08:37 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत स्थित राई थाना क्षेत्र के जठेड़ी गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मां के साथ अवैध संबंधों के शक में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
सोनीपत के राई थाना में पहुंचे मृतक के परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव जठेड़ी में किराए पर रह रहे युवक की प्रेम प्रसंग के शक में लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक के पिता का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पहले बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी और वारदात के बाद कॉल कर कहा कि उनके बेटे को खत्म कर दिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


यूपी के जिला मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी शिव कुमार ने राई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि  उनका 26 वर्षीय बेटा विशाल राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत था और गांव जठेड़ी में किराये के कमरे में रहता था। उसी के पड़ोस में ओमवीर भी अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था। दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध थे और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था।

शिकायतकर्ता के अनुसार मार्च से ओमवीर को अपनी पत्नी दर्शन और विशाल के बीच प्रेम प्रसंग होने का शक हुआ था। इसी बात को लेकर ओमवीर ने फोन कर उन्हें बेटे को समझाने की बात कही थी और धमकी दी थी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह विशाल को जान से मार देगा।
विज्ञापन


मोबाइल पर सुनाई दी बेटे की चीखें, फिर मिली मौत की खबर
शिव कुमार ने बताया कि शनिवार रात को उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल पर अनुज उर्फ तनुज बोल रहा था। इस दौरान उन्हें फोन पर बेटे विशाल के रोने और चीखने की आवाजें सुनाई दे रही थीं, जबकि पीछे से दो-तीन अन्य लोगों की आवाजें भी आ रही थीं जो कह रहे थे कि तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया है और उसे उठाकर ले जाओ। सूचना मिलने पर जब परिजन देर रात राई पहुंचे तो पता चला कि विशाल की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई है।

आरोपी के पिता ने खुद पुलिस को दी सूचना
बताया जा रहा है कि गांव जठेड़ी निवासी ओमवीर ने थाना राई पहुंचकर सूचना दी कि उसके बेटे तनुज ने विशाल की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी है और शव उनके खेत में पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मैक्स हाइट मेट्रो व्यू के सामने जठेड़ी-राठधाना रोड स्थित खेत में विशाल का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, दो बांस के डंडे किए कब्जे में लिए
घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल प्रभारी डॉ. रवि ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और खून से सनी मिट्टी तथा शव से कुछ दूरी पर पड़े दो बांस के डंडों को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने घटनास्थल का ई-साक्ष्य भी तैयार कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज
पुलिस ने विशाल के पिता शिव कुमार की शिकायत और घटनास्थल के निरीक्षण के आधार पर आरोपी तनुज उर्फ अनुज तथा उसके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें