फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: घर से खेलने के लिए निकला 12 साल का बच्चा लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

Thu, 22 Jun 2023 11:18 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत से बच्चे के लापता होने का मामला सामने आ रहा है। पीड़ित श्रमिक परिवार ने बताया की उनका 12 वर्षीय बेटा संदिग्ध हालात घर से लापता हो गया। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
लापता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के बहालगढ़ में किराए पर रह रहे बिहार के श्रमिक परिवार का 12 वर्षीय बेटा संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। एक सप्ताह बाद अब पुलिस को शिकायत देकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस बच्चे का सुराग लगा रही है।

विज्ञापन


सात दिन से लापता है बेटा
बिहार के जिला सीतामढ़ी के गांव सिरसिया निवासी अच्छेलाल ने बताया कि वह परिवार सहित बहालगढ़ की शिव मंदिर वाली कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। वह तथा उनकी पत्नी शोभा दोनों फैक्टरी में नौकरी करते हैं। अच्छेलाल ने बताया कि उनके पास दो बेटे व एक बेटी है। वह 15 जून को सुबह ड्यूटी पर गए थे।

मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी के गांव सिरसिया निवासी श्रमिक ने दर्ज कराया मुकदमा
उनका बड़ा बेटा करण कुमार (12) दोपहर में डेढ़ बजे खेलता हुआ घर से बाहर निकल गया। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा है। उसको परिवार, रिश्तेदार और आसपास के लोगों की मदद से तलाश किया, लेकिन कहीं पर पता नहीं लग सका। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में अपहरण व जुवेनाइल एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बच्चे की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें