फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन सोनू को 3 साल की कैद

Thu, 24 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूबवेल पर बिजली चोरी का केस बनाने की धमकी देकर रिश्वत लेने के मामले में बिजली विभाग के लाइनमैन को जिला अदालत ने दोषी ठहराया है। दोषी लाइनमैन को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने 3 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। लाइनमैन पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना न भरने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

राज्य चौकसी ब्यूरो रोहतक के प्रवक्ता ने बताया कि 19 जून 2014 को अजीत निवासी गांव बुटाना जिला सोनीपत ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया था कि बिजली विभाग के लाइनमैन सोनू ने उससे 3 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की है। आरोप लगाया कि सोनू ने ट्यूबवेल पर बिजली चोरी का केस बनाने की धमकी देते रुपये मांगे हैं। शिकायत पर विजिलेंस टीम ने रेड की और 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सोनू को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी सोनू के खिलाफ भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में न्यायाधीश जगदीप सिंह द्वारा आरोपी सोनू लाइनमैन के दोषी पाए जाने पर धारा 7, 13 भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम में 3 वर्ष की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें