हरियाणा के सोनीपत में शनि मंदिर के पास रेलवे लाइन के पास रखे रेल की पटरियों के टुकड़े चोरी करने की वारदात की-मैन की सूझ-बूझ और तत्परता से टल गई। की-मैन ने चोरी की सूचना आरपीएफ को दी। जिसके बाद आरपीएफ मौके पर पहुंची।
हालांकि चोर पिकअप में पटरियां लोड कर भाग गए थे। आरपीएफ ने उनका पीछा किया। चोर बड़वासनी नहर के पास गाड़ी को छोड़कर भाग गए। आरपीएफ ने पिकअप से रेल की पटरियों के 10 टुकड़े बरामद किए हैं। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली अंबाला रेलवे ट्रैक के पास रेल की पटरियां रखी गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके। रेलवे लाइन के पास रखी ये पटरियां अब चोरों के निशाने पर थी। शनिवार अल सुबह शनि मंदिर के पास से रेल की पटरियों को चोरी कर लिया गया। अल सुबह करीब तीन बजे की-मैन ने 3-4 लोगों को पिकअप में रेल की पटरियां लोड करते देखा और इसकी सूचना आरपीएफ को दी।
आरपीएफ मौके पर पहुंची, पुलिस को आता देख चोर पिकअप लेकर भाग गए। आरपीएफ ने उनका पीछा गया। पकड़े जाने के डर से चोर बड़वासनी नहर के पास पिकअप को छोड़कर भाग गए। रेलवे पुलिस ने पिकअप व उसमें लोड की गई रेल की पटरियों के 10 टुकड़े कब्जे में ले लिए हैं।
सुबह करीब 3 बजे शनि मंदिर के पास रेलवे लाइन के नजदीक रखी रेल की पटरियों को कुछ चोरों ने चोरी कर लिया। की-मैन ने चोरों को पिकअप में रेलवे की पटरियों को लोड करते देख आरपीएफ को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चोर पुलिस को देखकर पिकअप लेकर भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा गया। पकड़े जाने के डर से चोर पिकअप को बड़वासनी नहर के पास छोड़कर भाग गए। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पिकअप व पटरी के टुकड़े कब्जे में ले लिए है। गाड़ी के नंबर को आरटीओ विभाग में भेज दिया गया है। जिससे गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा सके और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
-युद्धवीर सिंह, थाना प्रभारी, आरपीएफ, सोनीपत