फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: PM आवास योजना का सर्वेयर 10 हजार रिश्वत लेता गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्रवाई

Sun, 27 Nov 2022 08:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

योजना के तहत मिलने वाली 50 हजार की किस्त को जल्द दिलाने के नाम पर रुपये मांगे थे। गन्नौर से सोनीपत विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर कस्बे में सोनीपत विजिलेंस की टीम ने नगर पालिका गन्नौर के प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेयर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सर्वेयर के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र ने शिकायत दी थी। 

विज्ञापन


गन्नौर के वार्ड-9 निवासी प्रवीन कुमार ने सोनीपत विजिलेंस को शिकायत दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीसरी किस्त के रूप में 50 हजार दिलवाने की एवज में प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वेयर गांव थरिया निवासी इमरान उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग कर रहा है।

शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद डीएसपी विजिलेंस जयपाल के नेतृत्व में निरीक्षक महेंद्र, एएसआई जगजीत, एएसआई जितेंद्र व एएसआई रेनू की टीम गठित की गई। टीम ने पीड़ित के माध्यम से सर्वेयर इमरान को गन्नौर जीटी रोड पर बुलाया।
विज्ञापन


इस बीच टीम ने नोटों पर केमिकल लगाकर प्रवीन कुमार को दे दिए। सर्वेयर के जीटी रोड पर पहुंचने के बाद प्रवीन कुमार ने यह रुपये उसे थमा दिए। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने इमरान को रिश्वत गिरफ्तार कर लिया। 

दो लाख मिल चुके, अब तीसरी किस्त के मिलने थे 50 हजार 
प्रवीन कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वह अपने मकान का निर्माण कर रहे हैं। जिसके चलते सरकार की ओर से उन्हें पहली किस्त के रूप में 1 लाख, दूसरी किस्त के रूप में 1 लाख दिए गए थे। तीसरी किस्त 50 हजार रुपये आनी थी। इसे दिलवाने को लेकर सर्वेयर इमरान आनाकानी कर रहा था। इमरान ने सही सर्वे रिपोर्ट बनाने की एवज में उससे 10 हजार रुपये की मांग की थी। इस पर उन्होंने सोनीपत विजिलेंस में शिकायत की थी। 

प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त दिलवाने के नाम पर आरोपी 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। जिसे रंग हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। -डीएसपी जयपाल सिंह, विजिलेंस सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें