फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: शराब के नशे में गला दबाकर की थी वैन चालक की हत्या, आरोपी को चार दिन के रिमांड पर

Sat, 11 Nov 2023 10:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

क्राइम यूनिट गन्नौर ने राई क्षेत्र में चालक की हत्या से पर्दा उठाया है। आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 स्थित केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट के दिल्ली-पानीपत रोड पर इको चालक की हत्या के मामले से पर्दा उठाते हुए गन्नौर क्राइम यूनिट ने आरोपी मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर फिलहाल प्याऊ मनियारी निवासी मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में कहासुनी के बाद वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। आरोपी उसके बाद इको चालक का मोबाइल व पर्स लेकर भाग गया था। उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


राई थाना पुलिस को 11 अप्रैल को केएमपी जीरो प्वाइंट पर खड़ी कार में एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर जांच की तो पता लगा कि गाड़ी दिल्ली के लिबासपुर स्थित सरूपनगर के पते पर रहने वाले युवक के नाम पर है। पुलिस वहां पर पहुंची तो सन्नी नामक युवक मिला।

सन्नी ने मृतक की पहचान अपने चाचा उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव निरोजपुर गुर्जर निवासी सतपाल के रूप में की थी। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच में चिकित्सक ने गला दबाने से मौत होने की रिपोर्ट दी थी। इस पर 1 सितंबर को सतपाल के भाई महमपाल के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। उसने बताया था कि भाई 10 अप्रैल को अपनी इको वैन लेकर निकले थे।
विज्ञापन


मामले की जांच करते हुए गन्नौर क्राइम यूनिट के जांच अधिकारी एसआई चांद सिंह ने साइबर की मदद से आरोपी मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह घटना की रात को शराब पीकर दिल्ली से रोडवेज में सवार हुआ था। चालक ने उसे नशे में होने के चलते सिंघु बॉर्डर पर उतार दिया था।

वहां से इको वैन में सवार हुआ तो चालक भी नशे में था। दोनों ने फिर से शराब पी। केजीपी-केएमपी पर उनकी कहासुनी हो गई, जिसमें उसने वारदात को अंजाम दिया। वह उसका मोबाइल व पर्स लेकर भाग गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें