फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: हिमांशु भाऊ का नजदीकी है रोहित छपार, सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट

Sat, 03 Feb 2024 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

रोहित कई मामलों में नामजद रहा है। साजिद खान कुख्यात बदमाश है। मामले में कई बदमाशों का गठजोड़ सामने आ रहा है। दुकान के बाहर घटना के बाद मिली पर्ची पर भी भाऊ व नीरज फरीदपुर का नाम लिखा था।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर हुई फायरिंग के मामले में एक दिन पहले ही रोहित छपार का नाम आ गया था। जिसे एसटीएफ ने दबोच लिया है। वह कुख्यात हिमांशु भाऊ का करीबी बताया गया है। पुलिस का कहना है कि रोहित ने ही पूरा षड्यंत्र रचा था। घटना के तार अब नीरज फरीदपुर व विनोद पानू के साथियों से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


रोहित का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके संबंध विनोद पानू से भी बताए जा रहे है। रोहित सितंबर, 2023 में ही जेल से बाहर आया था। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने फरीदाबाद के नीरज फरीदपुरिया, विनोद उर्फ पानू और रोहतक के रिटौली के हिमांशु भाऊ के साथियों को जोड़ दिया। उसके बाद शूटर और हथियार जुटाए।

उसने वारदात से षड्यंत्र रचा और रेकी तक की। कहा जा रहा था कि फायरिंग के बाद पर्ची मिली थी। जिस पर दो करोड़ रुपये देने को लिखा था। बताया जाता है कि हिमांशु विदेश में हो सकता है। उसके तार दिल्ली व पंजाब के कुख्यात बदमाशों से बताए गए है। पुलिस अब फायरिंग करने वाले शूटरों की तलाश में है। पुलिस का कहना है कि मामले में सीसीटीवी फुटेज के साथ ही मोबाइल के डंप भी उठाए गए थे।
विज्ञापन


साजिद पर कोर्ट में गोली मारने का आरोप
साजिद खान पर हिसार कोर्ट परिसर में संदीप बच्ची को गोली मारने का आरोप है। तब वारदात में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी थी। कोविड दौर में पैरोल पर आकर साजिद खान भगौड़ा हो गया था। आठ मामलों में नामजद आरोपी पर 25 हजार का इनाम है। सौरभ पर भी विभिन्न आठ मामलों में नामजद रहा है।

सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट, गलत नहीं करने को लिखा गया
भाऊ गैंग व काला खुर्मपुरिया के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली गई है। जिसमें उनके पांच साथियों के पकड़े जाने का जिक्र है। साथ ही उनके साथ गलत नहीं करने को लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें