लघु सचिवालय में पहुंचे मोहाना के ग्रामीण।
- फोटो : bureau
गांव मोहाना के फौजी हत्याकांड मामले में आरोपी सरपंच पक्ष के ग्रामीण सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचे थे। ग्रामीणों ने डीएसपी से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप था कि पूरी घटना गांव में सरपंच का चुनाव हार चुके एक व्यक्ति द्वारा रची गई है। साथ ही मामले में कुछ निर्दोष लोगों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि गांव मोहाना में छुट्टी पर आए फौजी नरेंद्र व उनके साथी देवेंद्र का गांव की सरपंच पिंकी के परिजनों के साथ 22 मई की रात को झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में फायरिंग के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई थी, वहीं देवेंद्र घायल हो गया था। सरपंच पिंकी भी छर्रे लगने से घायल हो गई थी। पुलिस ने नरेंद्र के भाई के बयान पर सोनू, सरपंच पिंकी, सरपंच के पति अनिल व गांव के ही रोशन, राजबीर व पृथ्वी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने सोनू, अनिल और रोशन को गिरफ्तार कर चुकी है। अब सोमवार को इस मामले में ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे। जहां पर डीएसपी भारती डब्बास से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई।