फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के दोषी को 7 साल की कैद

Sat, 30 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
supreme court
विज्ञापन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया की अदालत ने तीन साल पहले सहायक स्टेशन मास्टर के साथ लूटपाट करने के आरोपी युवक को दोषी करार दिया है। दोषी युवक को 7 साल की सजा सुनाई गई है। युवक पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने की सूरत में 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन


भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर के तौर पर करौली, राजस्थान के रामकंवार नियुक्त थे। 22 अक्टूबर 2013 को रामकंवार ने शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया कि रात को 12 बजे जब वह टिकट क्लर्क का काम संभाल रहे थे तो 3 युवक स्टेशन आए। इनमें से एक ने पिस्तौल तान दी और दूसरे ने पिस्तौल का बट मारकर पर्स, मोबाइल और टिकट कैश काउंटर में रखे 4500 रुपये लूट लिए। वारदात के बाद तीनों फरार हो गए थे। इस मामले में सफलता तब हाथ लगी जब काफी समय बाद सोनीपत थाना सदर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मैनपाल उर्फ जॉनी को गिरफ्तार किया। जॉनी ने अपने साथियों के साथ यह वारदात कबूल की थी। इसी मामले में पुलिस ने जॉनी को दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें